जिले में दो किशोरियों का हुआ अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 07 Sep 2025 5:29 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों के अपहरण का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों के अपहरण का मामला सामने आया है. कुचायकोट थाना क्षेत्र की एक किशोरी को दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव का मोहम्मद शकील मियां ने बहला-फुसलाकर ले गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी घटना थावे थाना क्षेत्र का है, जहां पड़ोसी युवक दीपेंद्र कुमार पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगा है. किशोरी की मां के आवेदन पर थावे पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों मामलों में पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इन घटनाओं से परिजनों में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन