पत्नी के भागने के विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 6:00 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर शुक्ल गांव में शनिवार को पत्नी के भाग जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर शुक्ल गांव में शनिवार को पत्नी के भाग जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में जहरुन खातून, अमजद अली और अनुष्का के रूप में हुई है. सभी को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि आरोपित की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली गयी थी. आरोपित ने जब जख्मी परिवार की बच्ची से पत्नी के बारे में पूछा और उसे लेकर खोजने की कोशिश की, तो परिजनों ने विरोध किया. इसी बात पर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. वहीं जादोपुर थानाअध्यक्ष ने बताया कि ऐसी कोई सूचना हमें प्राप्त नहीं हुई है आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन