विजयीपुर में बीस सूत्री की पहली बैठक में छाया रहा योजनाओं में भ्रष्टाचार का मुद्दा, बैठक में सदस्यों के प्रश्नों से छूटने लगे पदाधिकारियों के पसीने

Updated:
विज्ञापन
विजयीपुर में बीस सूत्री की पहली बैठक में छाया रहा योजनाओं में भ्रष्टाचार का मुद्दा, बैठक में सदस्यों के प्रश्नों से छूटने लगे पदाधिकारियों के पसीने

विजयीपुर. प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की पहली बैठक समिति के अध्यक्ष नितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

विजयीपुर. प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की पहली बैठक समिति के अध्यक्ष नितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जल-नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर सदस्यों ने तीखे सवाल किये, जिससे अधिकारियों के पसीने छूटने लगे. जगदीशपुर के पूर्व मुखिया व समिति सदस्य संजय साहू ने जल-नल योजना को पूरी तरह फ्लॉप बताया. जवाब में पीएचडी की जेइ निश्चल कुमारी ने बताया कि 120 वार्डों में योजना चालू है, पर 66 वार्डों में शिकायतें हैं, जिनके समाधान के लिए तकनीशियनों को निर्देश दिये गये हैं.

बिजली की कटाैती व लो वोल्टेज की शिकायत

बैठक में बिजली कटौती और लो वोल्टेज का मुद्दा मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव और मनसा सिंह ने उठाया. जेइ अमित कुमार ने बताया कि आपूर्ति हथुआ ग्रिड से भोरे होकर होती है और शिकायत मिलने पर सुधार कराया जाता है. जून के अंत तक नया ग्रिड चालू हो जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी की शिकायत करते हुए सोनू लाल ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य से लेकर विकास मित्र तक रिश्वत वसूल रहे हैं. आवास सुपरवाइजर ने बताया कि 10305 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 9291 घर आवास सहायक और 1014 घर सेल्फ सर्वे के माध्यम से चिह्नित किये गये.

दाखिल-खारिज में अनियमितता का भी उठा मुद्दा

बैठक में भाजपा नेता राजीव रंजन तिवारी और जयप्रकाश तिवारी ने दाखिल-खारिज और परिमार्जन में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. सीओ वेद प्रकाश ने ऑनलाइन शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी दी. अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य, आपूर्ति, आंगनबाड़ी, शौचालय निर्माण और पैक्स में धांधली की शिकायतें भी रखीं.बैठक में उपाध्यक्ष नागमणि कुशवाहा, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ, थानाध्यक्ष सूरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन