चुनावी सभा के बाद दो घंटे तक शहर में लगा भीषण जाम, फंसे रहे लोग
Published by : Sanjay Kumar Abhay Updated At : 03 Nov 2025 6:44 PM
बरौली. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सभा करीब साढ़े तीन बजे समाप्त हुई. उसके बाद बरौली शहर पूरी तरह जाम से जूझने लगा.
बरौली. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सभा करीब साढ़े तीन बजे समाप्त हुई. उसके बाद बरौली शहर पूरी तरह जाम से जूझने लगा. जो जहां था, वहीं पर फंसा रह गया. यह स्थिति करीब डेढ़ घंटे रही. जाम की स्थिति ये रही कि रतनसराय रेलवे ढाले से लेकर बढ़ेयां मोड़ तथा सिसई मिर्जापुर रोड, थाना रोड आदि पर चारपहिया तथा बाइकें एक-दूसरे में उलझी रहीं. पैदल राहगीरों को भी जाम से निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था. लोग रास्ता बदलकर जाते दिखे, इसके बावजूद वे जिस गंवई रास्ते पर जाते, वहां भी उनका सामना जाम से हो रहा था. बाद में आइटीबीपी के दर्जनों जवानों ने काफी मशक्कत की, तब जाकर शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम हट सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










