खोखी नदी में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
खोखी नदी में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

कुचायकोट. थाना क्षेत्र के डोमन बंजरिया छठ घाट के पास से बह रही खोखी नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद मंगलवार को बरामद किया गया.

विज्ञापन

कुचायकोट. थाना क्षेत्र के डोमन बंजरिया छठ घाट के पास से बह रही खोखी नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद मंगलवार को बरामद किया गया. मृतक की पहचान मठिया खास गांव निवासी संतोष गुप्ता के 18 वर्षीय भांजे प्रिंस मधेशिया के रूप में की गयी है. हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है. प्रिंस मधेशिया रविवार को डोमन बंजरिया स्थित खोखी नदी के पुल के पास रास्ते से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़े. तेज बहाव में वह डूब गये और लापता हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कुचायकोट थाना पुलिस को दी. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों ने लगातार खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका. कई घंटे की तलाश के बाद मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक प्रिंस मधेशिया यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी हरिशंकर मधेशिया का पुत्र बताया जा रहा है. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. छोटे भाई का नाम पीयूष मधेशिया (15 वर्ष) और बहन का नाम रानी कुमारी (13 वर्ष) है. मृतक प्रिंस मधेशिया अभी कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर नवरात्र के उपलक्ष्य में आसपास में लगने वाले मेले को देखने के लिए आया हुआ था. प्रिंस का शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और परिजनों को सांत्वना दी. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल गांव में गम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन