छह माह पूरा करने वाले बच्चों को दिया गया ऊपरी आहार, माताओं को दी गयी पोषण की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छह माह पूरा करने वाले बच्चों को दिया गया ऊपरी आहार, माताओं को दी गयी पोषण की जानकारी

फुलवरिया. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज फुलवरिया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुलवरिया. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज फुलवरिया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन केंद्र की सेविका कुमारी पूनम की देखरेख में किया गया. इसमें छह माह की आयु पूरा कर चुके बच्चों को विधिवत ऊपरी आहार खिलाया गया. इस अवसर पर उपस्थित माताओं को शिशु पोषण, स्तनपान तथा ऊपरी आहार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. सेविका कुमारी पूनम ने बताया कि जन्म से लेकर छह माह तक बच्चों को केवल मां का दूध ही देना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शारीरिक विकास बेहतर होता है. उन्होंने कहा कि छह माह के बाद बच्चों को धीरे-धीरे ऊपरी आहार देना आवश्यक हो जाता है. कार्यक्रम के दौरान माताओं को खीर, दाल-चावल, मसला हुआ दलिया, दूध-रोटी, सब्जियों का पेस्ट सहित घर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थ देने की सलाह दी गयी. साथ ही यह भी बताया गया कि ऊपरी आहार हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए कम मात्रा से शुरू कर धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए. सेविका ने माताओं को यह भी समझाया कि बच्चों को जबरन भोजन न कराएं, बल्कि प्यार और धैर्य के साथ खिलाएं. कार्यक्रम में गांव की दर्जनों महिलाएं एवं गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं. महिलाओं ने इस आयोजन को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें बच्चों के सही पोषण और देखभाल की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन