यूपी से शराब की खेप ला रहा तस्कर विश्वंभरपुर में धराया, तीन हुए फरार

Updated:
विज्ञापन
यूपी से शराब की खेप ला रहा तस्कर विश्वंभरपुर में धराया, तीन हुए फरार

सासामुसा. शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस के जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया के समीप पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त चार बाइकों को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

सासामुसा. शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस के जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया के समीप पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त चार बाइकों को जब्त कर लिया. वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तस्कर फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से गोपालगंज के लिए शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक तस्कर को बाइक व शराब के साथ धर दबोचा. हालांकि उसके साथी फरार होने में सफल रहे. तलाशी के दौरान पुलिस ने 658 पैकेट देसी एवं विदेशी शराब बरामद की. साथ ही चार बाइकों को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी जीशान अली के रूप में हुई है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन