छपरा-थावे-मशरख रेलखंड पर टिकट जांच, 40 बेटिकट यात्रियों से 20,760 रुपये जुर्माना वसूला

बिना टिकट यात्रा कर रहे 40 यात्रियों से वसुले गए 20,760 रूपये का जुर्माना
छपरा-थावे-मशरख रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. बिना टिकट यात्रा कर रहे 40 यात्रियों से रेलवे ने 20,760 रुपये जुर्माना वसूला.
Gopalganj News: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को छपरा, सीवान, थावे, मशरख एवं छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे-मशरख रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे डेमू, 55109 थावे-मशरख-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी समेत विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गयी. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों के टिकट की जांच की तथा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की.
40 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 20,760 रुपये जुर्माना
टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 40 यात्रियों को पकड़ा गया. रेलवे की ओर से इन यात्रियों से कुल 20,760 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. जांच अभियान के बाद बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा.
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें और बिना टिकट यात्रा करने से बचें. रेलवे की ओर से बेटिकट यात्रा रोकने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गयी है.
आरपीएफ जवानों के साथ वाणिज्य विभाग की टीम रही मौजूद
विशेष टिकट जांच अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर तथा टिकट जांच कर्मचारी राजेश सिंह, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार, ममता कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी शामिल रहे. अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











