स्कूलों में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा टिप्स

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो - शामिल बच्चा, शिक्षक व विभागीय कर्मी  | Prabhat Khabar Network

फोटो - शामिल बच्चा, शिक्षक व विभागीय कर्मी | Prabhat Khabar Network

पुपरी के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों का लाइव डेमो देकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन

Fire Safety Awareness: सीतामढ़ी अनुमंडल अग्निशामालय की ओर से गुरुवार को नगर के विभिन्न स्कूलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई.

गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाने का लाइव डेमो

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने छात्रों के सामने मॉक ड्रिल कर लाइव प्रदर्शन किया. इसमें गैस सिलेंडर, तेल और बिजली से लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीके दिखाए गए. कर्मियों ने बताया कि यदि रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसे किसी सूती बोरे या भीगे हुए कपड़े से ढककर तुरंत बुझाया जा सकता है.

आधुनिक उपकरणों का प्रयोग और सुरक्षा निर्देश

अभियान के दौरान अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल की विधि भी सिखाई गई. विभाग ने बिजली के खुले तारों और शॉर्ट सर्किट से होने वाले हादसों के प्रति बच्चों को सचेत किया. साथ ही सभी स्कूलों को अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए.

जिलेभर के स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर रघु यादव ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है, ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें. इस अवसर पर प्रधान अग्निक विक्रम कुमार, अग्निक रविकांत कुमार और अग्निक कोमल कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन