प्रदर्शन के दौरान मां-बेटी से अभद्रता, उपद्रवियों ने फूंक दी स्कूटी, प्राथमिकी दर्ज

Author Rahul gautam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

जलती बाइक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने मां-बेटी के साथ बदसलूकी की और उनकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

Scooty Burnt: नीट पेपर लीक के विरोध में गत 25 जुलाई को शहर और डुमरा में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रही दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

इलाज कराकर घर लौट रही थीं मां-बेटी

पीड़िता उषा देवी (निवासी मुहचट्टी) अपनी पुत्री का शहर के एक डॉक्टर से इलाज कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रही थीं. इसी क्रम में डुमरा के शंकर चौक के समीप उपद्रवियों ने दोनों मां-बेटी को घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी करते हुए जानलेवा हमला कर दिया.

जान बचाकर भागीं महिलाएं, स्कूटी फूंकी

भीड़ के उग्र हमले से अपनी जान बचाने के लिए मां और बेटी अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर किसी तरह भागीं. इसके बाद उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया और उसमें आग लगा दी.

अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता उषा देवी के आवेदन पर डुमरा थाना में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी के अनुसार, उपद्रव में शामिल कुछ युवक खुद को एक छात्रावास से जुड़ा बता रहे थे. डुमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन