सीतामढ़ी: कला-संगम में गूंजीं सावन की अनुभूतियां, 13 मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
... सावन तेरा शत-शत अभिनंदन है

सीतामढ़ी: कला-संगम में गूंजीं सावन की अनुभूतियां, 13 मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

सीतामढ़ी के आदर्श मध्य विद्यालय में सावन तेरा अभिनंदन कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह और कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Sawan Kavi Sammelan: कला-संगम एवं पं चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 'सावन तेरा अभिनंदन है' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डुमरा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सोशल क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी और कवि गोष्ठी का संगम देखने को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राम ईश्वर सिंह ने की और संचालन प्रसिद्ध गीतकार गीतेश ने किया.

सावन जीवन की संजीवनी: राम ईश्वर सिंह

अध्यक्षता करते हुए राम ईश्वर सिंह ने छात्रों को हिंदी महीनों के महत्व और सावन की विशेषताओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सावन संजीवनी के समान है, जिसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है. अन्य वक्ताओं ने बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की सीख दी.

प्रतियोगिता के 13 विजेता बच्चे हुए सम्मानित:

  • सम्मानित छात्र: आदित्य, दिवाकर, गुलशन, आशीष, अभिषेक, प्रीतम, अर्जुन, मोनू, अमरनाथ, कार्तिक, आकांक्षा, मो फहीम एवं मो रैय्यान अंसारी.
  • पुरस्कार: निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगिता में चयनित इन 13 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां

द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आगाज गीतकार गीतेश की रचना "प्यासी धरती कर रही तुम्हारा वंदन है, सावन तेरा शत-शत अभिनंदन है" से हुआ. इसके बाद युवा कवि कृष्णनंदन लक्ष्य और वरिष्ठ कवि सुरेश लाल कर्ण ने अपनी शानदार कविताओं से पूरे माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया.

मौके पर वरिष्ठ कवि रमा शंकर मिश्रा, शिक्षाविद् राम बाबू सिंह, डॉ रामा शंकर सिंह, प्राध्यापक मो रेहान अहमद, मो एकरामुल हक, शिक्षिका किरण कौशल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: जानकी स्टेडियम में 52वीं राज्यस्तरीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता, पूर्वी चंपारण को हराकर सीतामढ़ी बना चैंपियन



विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन