सीतामढ़ी सदर अस्पताल से फरार कुख्यात अपराधी फेकन महतो एक माह बाद STF द्वारा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुख्यात अपराधी फेकन महतो, जो सीतामढ़ी सदर अस्पताल से फरार हुआ था, एक महीने बाद एसटीएफ की पकड़ में आया है. उसकी गिरफ्तारी और आगे की पूछताछ से बड़े खुलासे की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar STF action: सीतामढ़ी सदर अस्पताल से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ कुख्यात अपराधी फेकन महतो करीब एक माह बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गाढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद वह अपने शार्गिदों के साथ जिले में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था. समय रहते पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई है.

विज्ञापन

Fekan Mahto arrest: अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था फरार

गिरफ्तार किया गया कुख्यात फेकन महतो परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे 29 जून को रीगा थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना के बाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी. बाद में जेल में जख्म बढ़ने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी का फायदा उठाकर वह 28 जुलाई को सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था.

दिल्ली और हरियाणा में बदल रहा था ठिकाना

सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने फेकन महतो की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, अस्पताल से भागने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. शुरुआत में पुलिस को उसके सूरत में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग निकला. इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए दिल्ली और हरियाणा में लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था.

पुलिस पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अन्य राज्यों में पुलिस की लगातार दबिश बढ़ने के कारण वह वापस बिहार लौट आया और जिले में एक नई आपराधिक वारदात की तैयारी में जुट गया. इसी सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गाढ़ा थाना क्षेत्र से दबोच लिया. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से कई अहम जानकारियां मिली हैं. फिलहाल पुलिस टीम उससे कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ के बाद उसके पूरे नेटवर्क और आपराधिक साजिश से जुड़े कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें... पुपरी में चाय की आड़ में बिक रही थी नशीली दवाएं, एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन