गोपालगंज में Job Camp और रोजगार मेला, 31 जुलाई व 12 अगस्त को नौकरी का मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में 31 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए विशेष जॉब कैंप और 12 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा. 20 से अधिक कंपनियां नौकरी के अवसर देंगी.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, गोपालगंज की ओर से जुलाई और अगस्त में दो प्रमुख रोजगार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इनमें युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.

विज्ञापन

31 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए विशेष जॉब कैंप

जिला नियोजनालय की ओर से 31 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए ‘बुनियादी केंद्र, गोपालगंज’ में एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप आयोजित किया जायेगा. कैंप सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. इसमें एलआईसी, जोमैटो और ‘यूथ4 जॉब्स फाउंडेशन’ सहित निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी.

कैंप में 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बीमा सलाहकार, डिलीवरी पार्टनर, बीपीओ, हाउसकीपिंग और पंप अटेंडेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे. इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

12 अगस्त को तिर्बिरवा में लगेगा रोजगार मेला

इसके बाद 12 अगस्त को गांधी इंटर महाविद्यालय, तिर्बिरवा के मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, मेले में 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों के शामिल होने की संभावना है. कंपनियों की ओर से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी की संभावनाओं के साथ विभिन्न रोजगार विकल्पों और करियर से जुड़ी जानकारी भी दी जायेगी.

बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाना जरूरी

जिला नियोजनालय की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे जॉब कैंप और रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा और सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें. अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां भी साथ रखने की सलाह दी गयी है.

NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य

रोजगार मेले और जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है. अभ्यर्थी स्वयं पोर्टल पर निबंधन कर सकते हैं. इसके अलावा जिला नियोजनालय कार्यालय से संपर्क कर भी निबंधन कराया जा सकता है. कैंप स्थल पर ऑन-द-स्पॉट निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन