शांतिपूर्ण पूजा और मेले के आयोजन को लेकर ऑर्केस्ट्रा और कार्यक्रमों पर लगायी गयी रोक

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को दुर्गापूजा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चौकीदारी परेड आयोजित की गयी.
बैकुंठपुर. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को दुर्गापूजा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चौकीदारी परेड आयोजित की गयी. परेड में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है. वे पुलिस का ऐसा तंत्र हैं, जो सीधे समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं और सूचना संकलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया. विधानसभा चुनाव को लेकर आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की पहचान करने और गंडक नदी के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी. दुर्गापूजा को लेकर थाना क्षेत्र में 30 स्थानों पर पंडाल बनाये गये हैं. शांतिपूर्ण माहौल में पूजा और मेले का आयोजन हो सके, इसके लिए ऑर्केस्ट्रा व कार्यक्रमों पर रोक लगायी गयी है. चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि प्रतिबंध के बावजूद यदि शराब तस्करी होती है, तो उसकी बरामदगी और गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. परेड में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, चौकीदार रवि शंकर प्रसाद यादव, राजेश कुमार यादव, शंकर मांझी, सुखदेव रावत, जयप्रकाश यादव, हंसराज सिंह, करण कुमार सिंह, जनकधारी महतो, वीरबहादुर सिंह, उमेश कुमार, राजू कुमार, विनोद राय व धर्मवीर सिंह सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




