विधायक अनंत सिंह का नया अंदाज वायरल, देर रात कार्यक्रम का लिया मजा, समर्थकों ने डांसर पर उड़ाए नोट

Published by :Preeti Dayal
Published at :04 May 2026 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
MLA Anant Singh viral video

कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह की तस्वीर

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का अंदाज एक बार फिर वायरल हो रहा है. अनंत सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान बार-बाला के डांस का भी आयोजन किया गया था, जहां उनके समर्थक डांसर पर नोट उड़ाते दिखे.

विज्ञापन

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे थे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान एक कार्यक्रम में वे शामिल हुए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा. वीडियो में देखा गया कि बार-बाला के डांस का आयोजन किया गया था. इस दौरान अनंत सिंह के समर्थक भी मौजूद रहे. देर रात अनंत सिंह ने कार्यक्रम का आनंद उठाया.

डांसर पर समर्थकों ने उड़ाए नोट

वीडियो में अनंत सिंह के समर्थक डांसर पर नोट उड़ाते हुए भी दिखे. इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन स्थानीय स्तर पर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और तेजी से शेयर किया जा रहा है.

पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे थे अनंत सिंह

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उनका काफिला सिवान के अमलोरी मार्ग से होते हुए गोपालगंज जिले में दाखिल हुआ. जैसे ही काफिला मटिहानी मोड़ पहुंचा, पहले से मौजूद समर्थकों ने जोरदार स्वागत शुरू कर दिया. इस दौरान छोटे सिंह, बिन्नू सिंह, रंजीत कुमार उर्फ मुन्नू बाबू, रतन सिंह, अमरेश राय, बिल्टू बाबू और टिंकू बाबू समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.

अनंत सिंह के काफिले की चर्चा तेज

इस दौरान समर्थकों ने अनंत सिंह पर फूल बरसाए और पूरे सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया. सबसे ज्यादा चर्चा उनके लंबे काफिले की हो रही. बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक गाड़ियों के साथ अनंत सिंह पहुंचे थे. सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली. काफिले के साथ चल रहे समर्थक लगातार ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ और ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. मटिहानी मोड़ पर कुछ देर तक मेले जैसा नजारा बना रहा.

(गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट)

Also Read: RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापा, जमीन कब्जाने का लगा आरोप

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन