ePaper

मीरगंज लाइन बाजार में घंटों लगा रहा जाम, राहगीर पूरे दिन रहे हलकान

Updated at : 07 Nov 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज लाइन बाजार में घंटों लगा रहा जाम, राहगीर पूरे दिन रहे हलकान

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. लग्न का मौसम शुरू होते ही बाजार में भीड़ में अचानक बढ़ोतरी हुई, साथ ही चुनाव संपन्न होने के बाद सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही भी काफी बढ़ गयी.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. लग्न का मौसम शुरू होते ही बाजार में भीड़ में अचानक बढ़ोतरी हुई, साथ ही चुनाव संपन्न होने के बाद सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही भी काफी बढ़ गयी. इसी कारण मीरगंज-समउर सड़क के साथ-साथ कुचायकोट-मैरवां मार्ग पर गाड़ियों की रफ्तार रेंगते हुए कछुआ चाल पर आ गयी. भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से चौराहे के पास घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा. स्थिति इतनी नाजुक हो गयी कि आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी जाम में फंस गये. बाजार में मालवाहक वाहनों और छोटे चरपहिया वाहनों की घनी आवाजाही ने स्थिति को और खराब कर दिया. स्थानीय लोगों और राहगीरों को जाम में फंसकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाजार क्षेत्र में अधिकांश समय पैदल चलने तक की जगह नहीं बची. परेशान होकर कई वाहन चालकों को अपना मार्ग बदलकर निकलना पड़ा. देर शाम स्थानीय लोगों और राहगीरों ने स्वयं पहल कर कुछ गाड़ियों को साइड कराकर आवागमन सुचारु कराया, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन