JPU UG Admission 2026: तीन मेधा सूची के बाद भी सैकड़ों छात्र वंचित, स्पॉट नामांकन की उम्मीद
कॉलेज में नामांकन की जानकारी लेने पहुंचीं छात्राएं
JPU UG Admission 2026: जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में सैकड़ों छात्र तीन मेधा सूची जारी होने के बाद भी नामांकन से वंचित हैं. अब इन छात्रों को स्पॉट नामांकन की अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार है. संभावना है कि विश्वविद्यालय जल्द ही स्पॉट एडमिशन को लेकर जानकारी जारी करेगा.
JPU UG Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित सैकड़ों छात्रों की नजर अब विश्वविद्यालय के अगले आदेश पर टिकी है. तीन मेधा सूची जारी होने के बाद भी कई छात्रों का नाम इनमें नहीं आ सका है. ऐसे में छात्र अब स्पॉट नामांकन की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को स्पॉट नामांकन को लेकर अधिसूचना जारी किये जाने की संभावना है. अधिसूचना जारी होने के बाद ही आवेदन की तारीख, नामांकन प्रक्रिया और कॉलेजवार खाली सीटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
जिले के 15 अंगीभूत, संबद्ध और राजकीय डिग्री कॉलेजों में तीसरी मेधा सूची के बाद विभिन्न विषयों में सीटें खाली रह गयी हैं. कॉलेजों ने नामांकन पूरा होने के बाद बची सीटों का ब्योरा विश्वविद्यालय को भेज दिया है. अब विश्वविद्यालय इन सीटों की समीक्षा कर स्पॉट नामांकन पर निर्णय लेगा. खाली सीटों पर दाखिले का मौका मिलने से तीनों मेधा सूची में जगह नहीं बना पाने वाले छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है.
तीन मेधा सूची के बाद भी कई छात्र दाखिले से बाहर
स्नातक में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तीन मेधा सूची जारी की गयी थी. तीसरी सूची में चयनित छात्रों को आठ अगस्त तक नामांकन कराने का मौका दिया गया. समर्थ पोर्टल से कॉलेज आवंटन पत्र प्राप्त करने के बाद छात्रों ने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराया और नामांकन शुल्क जमा किया.
इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले छात्रों का नाम किसी भी मेधा सूची में नहीं आ सका. अब ऐसे छात्र स्पॉट नामांकन की उम्मीद में हैं. छात्रों को चिंता है कि इस बार दाखिला नहीं मिला तो उनका एक साल बर्बाद हो सकता है. इसी उम्मीद में छात्र लगातार कॉलेज पहुंचकर नामांकन से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं.
कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को भेजा खाली सीटों का ब्योरा
तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन पूरा होने के बाद कॉलेजों ने विषयवार खाली सीटों की जानकारी तैयार कर विश्वविद्यालय को भेज दी है. विश्वविद्यालय स्तर पर सीटों की समीक्षा के बाद स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
जिले के 15 कॉलेजों में किस विषय में कितनी सीटें खाली हैं, इसकी स्थिति विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
आदेश के इंतजार में कॉलेजों के चक्कर लगा रहे छात्र
स्पॉट नामांकन की उम्मीद में छात्र कॉलेजों में पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं. कॉलेज कर्मियों की ओर से उन्हें विश्वविद्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार करने को कहा जा रहा है. फिलहाल आवेदन की तारीख और नामांकन प्रक्रिया को लेकर कोई अंतिम सूचना जारी नहीं हुई है.
विश्वविद्यालय की अधिसूचना जारी होने के बाद ही छात्रों को आवेदन, कॉलेज चयन और नामांकन से संबंधित आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










