गोपालगंज के महम्मदपुर में 129 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया वितरण
बंदोबस्ती का पर्चा पार्टी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
गोपालगंज के सिधवलिया और बैकुंठपुर अंचल के 129 भूमिहीन परिवारों को आखिरकार जमीन का पर्चा मिल ही गया. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विशेष कार्यक्रम में इन परिवारों को पट्टे सौंपे, जिससे वर्षों का इंतजार खत्म हुआ. यह पहल वंचितों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देगी.
Bhumiheen Parivar: महम्मदपुर स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज जिले के सिधवलिया और बैकुंठपुर अंचल के 129 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती का पर्चा वितरित किया. जमीन का पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे खिल उठे. वर्षों से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया.
भूमिहीन परिवारों को मिलेगा सम्मान के साथ रहने का अधिकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर भूमिहीन परिवार के सिर पर छत हो और उन्हें रहने के लिए जमीन उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती के माध्यम से गरीब परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिल रहा है.
मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है. भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने से उनके लिए स्थायी आशियाना बनाने का रास्ता आसान होगा.
पर्चा मिलते ही लाभुकों में खुशी
कार्यक्रम के दौरान जमीन का पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों में काफी उत्साह देखने को मिला. वर्षों से अपनी जमीन के इंतजार में रह रहे परिवारों के लिए यह दिन खास रहा. लाभुकों ने कहा कि जमीन मिलने से अब अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में गोपालगंज की एसडीएम प्रेरणा कुमारी, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, मंडल अध्यक्ष वरुण सिंह, वीरेंद्र साहनी और जलालपुर के मुखिया गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











