अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गोपालगंज में श्रद्धांजलि सभा, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अर्पित की पुष्पांजलि
अटल जी के प्रतिमा पर शिक्षा मंत्री ने किया पुष्पांजलि अर्पित
गोपालगंज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद किया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गोपालगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, विचारों और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी.
राष्ट्रहित को हमेशा रखा सर्वोपरि
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की ओजस्वी वाणी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनका जीवन देशसेवा, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है. ऐसे महान नेता को याद करना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, गोपालगंज भाजपा प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ, सदर विधायक सुभाष सिंह, विनोद सिंह, हरिनारायण सिंह, दुर्गा राय, रवि प्रकाश, मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, मनीष गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, अनुज सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, आदित्य सिन्हा, संदेश साह, फरहान अख्तर, शिवम सोनी, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके व्यक्तित्व और देश के विकास में योगदान को याद किया गया.
अटल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










