गोपालगंज में बेहतर काम करने वाले प्रधान शिक्षक होंगे सम्मानित, प्रखंड स्तर पर संगठन होगा मजबूत
बैठक में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रधान शिक्षक
बिहार राज्य प्रारंभिक प्रधान शिक्षक संघ द्वारा सकारात्मक शैक्षणिक बदलाव लाने वाले प्रधान शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. यह पहल बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगी और दूसरों को प्रेरित करेगी.
School Principal Award: विद्यालय में अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रधान शिक्षकों को बिहार राज्य प्रारंभिक प्रधान शिक्षक संघ सम्मानित करेगा. यह निर्णय रविवार को संघ की गोपालगंज जिला कार्यसमिति की बैठक में लिया गया. बैठक में प्रधान शिक्षकों के कार्यकाल के दौरान विद्यालयों में हुए बदलाव, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
बेहतर काम करने वाले प्रधान शिक्षकों का बढ़ेगा हौसला
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती ने कहा कि प्रधान शिक्षकों ने एक वर्ष के अंदर अपने नेतृत्व का बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालयों में सकारात्मक परिणाम लाने का काम किया है. उनके प्रयास से कई विद्यालयों में पढ़ाई के माहौल में सुधार हुआ है.
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रधान शिक्षकों ने प्रयास किया है. अच्छा काम करने वाले प्रधान शिक्षकों को सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ेगा और दूसरे विद्यालयों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
प्रखंड स्तर पर बैठक कर संगठन को किया जायेगा मजबूत
संघ की ओर से प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और प्रधान शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को सिधवलिया और बैकुंठपुर, 19 अगस्त को थावे, 20 अगस्त को मांझा, गोपालगंज, हथुआ और विजयीपुर तथा 21 अगस्त को कटेया और भोरे में बैठक होगी.
वहीं, 22 अगस्त को पंचदेवरी तथा 25 अगस्त को उचकागांव, फुलवरिया और कुचायकोट प्रखंड में बैठक आयोजित की जायेगी. इन बैठकों में प्रधान शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर चर्चा होगी.
विद्यालयों में बेहतर माहौल बनाने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत सिंह ने की. धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक नंदन ने किया. बैठक में शिक्षक नेता अमित कुमार, रघुनंदन कुमार, पंकज कुमार, चंद्रावती, सीमा कुमारी, सुनैना कुमारी, सरिता, वीरेंद्र चौधरी, अजित कुमार, अमरजीत मांझी, दीपक कुमार गिरी, कुंदन चतुर्वेदी सहित दर्जनों प्रधान शिक्षक मौजूद रहे.
सभी ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने और संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










