कुचायकोट में जीविका दीदियों ने निकाली रैली, नारा लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
कुचायकोट में जीविका दीदियों ने निकाली रैली, नारा लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक

गोपालगंज. जिला स्वीप कोषांग की ओर से जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें विभिन्न सरकारी विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला स्वीप कोषांग की ओर से जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें विभिन्न सरकारी विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं. जीविका दीदियां भी मतदाताओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है. सोमवार को कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा में जीविका समूह की ओर से रैली निकाली गयी. जीविका दीदियों ने नारे लगाकर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया तथा छह नवंबर को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की. “गोपालगंज जगमग हो जायी- 6 नवंबर के वोट गिरायी “, “कनिया बहुरिया बूथ पर जायी- जाके अपन वोट गिरायी ” जैसे भोजपुरी स्लोगनों से वोटरों को जागरूक किया गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव में जीविका दीदियों ने कहीं रंगोली बनायी, तो कहीं मतदाता शपथ करायी. कहीं घर-घर जाकर मतदान करने की अपील की. कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड स्तर तथा ग्रामीण संगठन स्तर के अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन