विदेश से लौटे व्यक्ति से 64 लाख की कथित ठगी, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Prashant pathak|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
उचकागांव थाना

उचकागांव थाना

Gopalganj News : गोपालगंज के उचकागांव में विदेश से लौटे व्यक्ति से 64 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि ज्वेलर्स ने 6 साल में किश्तों में पैसे लिए और बाद में लौटाने से इंकार कर दिया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News : उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव में विदेश से लौटे एक व्यक्ति के साथ 64 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ज्वेलर्स का कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने रुपये लौटाने या मकान देने का झांसा देकर छह वर्षों में अलग-अलग किस्तों में 64 लाख रुपये हड़प लिए. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

छह वर्षों में अलग-अलग किस्तों में दिए 64 लाख रुपये

प्राथमिकी के अनुसार, सांखे खास गांव निवासी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने आरोपितों को छह वर्षों के दौरान अलग-अलग किस्तों में कुल 64 लाख रुपये दिए थे. लंबे समय बाद आरोपितों ने उन्हें केवल 14 लाख 87 हजार 900 रुपये ही वापस किए. जब उन्होंने शेष राशि लौटाने या वादे के अनुसार मकान उनके नाम करने की मांग की, तो आरोपितों ने इनकार कर दिया.

हिसाब मांगने पर मारपीट का भी आरोप

पीड़ित का आरोप है कि बकाया राशि का हिसाब मांगने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने उचकागांव थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की.

चार आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित श्रीकांत शर्मा के आवेदन के आधार पर तुलसिया गांव निवासी सुनील कुमार सोनी, प्रमोद कुमार सोनी उर्फ बुलेट, मंटू कुमार सोनी तथा लालबाबू सोनी उर्फ पिंटू सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



विज्ञापन
Prashant Pathak

लेखक के बारे में

By Prashant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन