ePaper

विजयीपुर में जदयू के सदस्यता अभियान का हुआ आगाज

Updated at : 16 Dec 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
विजयीपुर में जदयू के सदस्यता अभियान का हुआ आगाज

विजयीपुर. जदयू के सदस्यता अभियान का आगाज मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

विजयीपुर. जदयू के सदस्यता अभियान का आगाज मंगलवार को हुआ. जदयू के जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, विधानसभा प्रभारी सुनील ठाकुर, प्रदेश महासचिव निरुपमा सिंह, विजयीपुर प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय, कटेया में नंदलाल मौर्या और भोरे बृंदा सिंह कुशवाहा और सदस्यता अभियान प्रभारी राघवेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जदयू की नीतियों और मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने, तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. सदस्यता अभियान में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन