ePaper

किशोरी के लापता मामले में एक विशेष मोबाइल नंबर के धारक पर अपहरण का जताया शक

Updated at : 10 Dec 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी के लापता मामले में एक विशेष मोबाइल नंबर के धारक पर अपहरण का जताया शक

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र से 17 वर्षीया एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के बाबा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र से 17 वर्षीया एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के बाबा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत के अनुसार, किशोरी एक दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारी, आसपास के क्षेत्रों और उसके परिचितों के यहां खोजबीन की, परंतु कोई पता नहीं चला. पीड़ित पक्ष ने दावा किया है कि उनके घर के मोबाइल नंबर पर दिन में कई बार एक विशेष नंबर से कॉल आया है, जिससे संदेह है कि उस नंबर का धारक किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश में जुट गयी है. जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन