गोपालगंज में डिग्री और मेधा सूची की मांग को लेकर गोपेश्वर कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन, इस मुद्दे पर बात नहीं बनी तो...
गोपेश्वर कॉलेज के गेट पर धरना पर बैठे अभाविप के छात्र
Gopeshwar College, Hathua: गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कथित भ्रष्टाचार और शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन किया। छात्रों ने 2026-30 सत्र की मेधा सूची जारी करने और डिग्री उपलब्ध कराने की मांग की।
Gopeshwar College, Hathua: जय प्रकाश विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में कथित भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता एवं विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हथुआ इकाई एवं कॉलेज इकाई ने मंगलवार को आंदोलन किया.
इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. आंदोलन के दौरान 2026-30 सत्र के नामांकन की मेधा सूची सार्वजनिक करने, वर्ष 2019 से 2022 तक के तृतीय खंड के डिग्री एवं टीआर उपलब्ध कराने, महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने तथा विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई गई.
आंदोलन को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक नवीन सोलंकी ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं. ऐसे संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही अथवा शैक्षणिक व्यवस्था में उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन करने की स्थिति नहीं आनी चाहिए.
छात्रहित के मुद्दों पर गंभीर पहल की मांग
छात्र कल्याण आवास के प्रांत संयोजक दीपक रॉय ने कहा कि छात्रहित से जुड़े विषयों पर कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए. विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित कक्षाएं, पारदर्शी प्रशासन तथा समय पर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन मिलना उनका अधिकार है. उन्होंने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी.
सैकड़ों छात्र-छात्राएं आंदोलन में रहे शामिल
जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा व कॉलेज अध्यक्ष अभिनंदन कुमार आंदोलन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की. इस दौरान पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अमित सिंह, कॉलेज उपाध्यक्ष यश कुमार, रवि, अभय कुमार, बुलेट कुमार, साक्षी, अदिति, नेहा, आइसा, अल्का, सिमरन, साना, खुशी, मुस्कान, अलिसा फलक, रौशन, सायरा, नाजरीन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











