गोपालगंज में बच्चे नाव के सहारे पहुंच रहे स्कूल,पढ़ाई के साथ ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

नाव के सारे बच्चे स्कूल जाते हुए

Boat Transportation Gopalganj: गोपालगंज के मांझा प्रखंड में बाढ़ के कारण गौसिया पंचायत का दियारा इलाका पानी में डूब गया है. सड़क मार्ग बंद होने से ग्रामीणों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा रह गई है. बच्चे इसी नाव से स्कूल पहुँच रहे हैं.

विज्ञापन

Boat Transportation Gopalganj: गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड क्षेत्र की गौसिया पंचायत के दियारा इलाके में सड़क पर पानी चढ़ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है. पानी बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए नाव ही आवागमन का मुख्य साधन बन गई है. बच्चे नाव के सहारे विद्यालय पहुंच रहे हैं, जबकि ग्रामीण भी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान नाव से ही दियारा क्षेत्र तक ले जा रहे हैं.

बच्चे प्रतिदिन नाव के सहारे विद्यालय पहुंच रहे

स्थानीय मुखिया रागिनी मिश्रा ने बताया कि पंचायत के दियारा इलाके में स्थित बुनियादी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिदिन नाव के सहारे विद्यालय पहुंच रहे हैं. महथ राय के टोला, बिट्टी टोला सहित कई गांवों के ग्रामीणों को भी सड़क पर पानी रहने के कारण नाव से ही आवागमन करना पड़ रहा है.

बच्चों की पढ़ाई के साथ ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित

इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पानी बढ़ने के बाद दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बाजार और मुख्य सड़क तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. खाने-पीने सहित अन्य जरूरी सामान भी नाव के सहारे ही गांव तक पहुंचाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है.

Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम


विज्ञापन
कुमार अखिल

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन