गोपालगंज में ‘निक्षय मित्र’ अभियान की शुरुआत, 77 टीबी मरीजों को मिली पोषण किट

Updated:
विज्ञापन
फोटो, डीएम के द्वारा टीवी मरीजों के लिये राहत सामग्री बाटते | Prabhat Khabar Network

फोटो, डीएम के द्वारा टीवी मरीजों के लिये राहत सामग्री बाटते | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 'निक्षय मित्र' अभियान की शुरुआत की गई है. इस पहल के तहत 77 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई, जिससे उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

गोपालगंज: टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी समीर सौरभ ने ‘निक्षय मित्र’ अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है.

लायंस क्लब ने 77 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण किट

गोपालगंज क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब की ओर से 77 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों को संतुलित आहार और नियमित उपचार के महत्व की भी जानकारी दी गई.

समाज की भागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य होगा पूरा : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम समीर सौरभ ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

अधिक से अधिक लोग बनें ‘निक्षय मित्र’ : डीएम

डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को गोद लें और उनके पोषण, इलाज तथा मानसिक सहयोग में अपनी भागीदारी निभाएं. इससे मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी और टीबी उन्मूलन का लक्ष्य जल्द प्राप्त किया जा सकेगा.

सामाजिक संगठनों ने सहयोग का दिया भरोसा

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार, नियमित दवा सेवन और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन