हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गोपालगंज, पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
फोटो, बाबा बल खंडेश्वर मंदिर में सोमवार के दिन जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बाबा बल खंडेश्वर मंदिर में सोमवार के दिन जलाभिषेक करते श्रद्धालु

Gopalganj First Sawan Somvari : सावन की पहली सोमवारी पर गोपालगंज के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बाबा बालखंडेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की।

विज्ञापन

Gopalganj First Sawan Somwari : सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गोपालगंज के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा बालखंडेश्वरनाथ और धनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी है.

विधि-विधान से किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और अक्षत अर्पित किए. भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की.

कांवरियों में दिखा विशेष उत्साह

सावन माह की धार्मिक महत्ता को देखते हुए बड़ी संख्या में कांवरिये भी गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे. उन्होंने शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित किया और भगवान भोलेनाथ से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की. मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज रहा है.

प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित प्रवेश और सुचारु दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई.

पुजारी ने बताया पहली सोमवारी का महत्व

बाबा बालखंडेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी सागर पांडेय ने बताया कि सावन की सोमवारी का विशेष धार्मिक महत्व होता है. उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है.

शिवभक्ति में रंगा नजर आया गोपालगंज

सावन की पहली सोमवारी पर पूरा गोपालगंज शिवभक्ति के माहौल में डूबा दिखाई दिया. मंदिरों के साथ-साथ शहर की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था. धार्मिक वातावरण और भक्तों की आस्था ने पूरे जिले को शिवमय बना दिया.

Also Read : गोपालगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन