गोपालगंज में 1969 के दस्तावेज से जमीन हड़पने की कोशिश? दंत चिकित्सक समेत दो पर FIR

Updated:
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज (सांकेतिक तस्वीर)

फर्जी दस्तावेज (सांकेतिक तस्वीर)

Gopalganj Forged Documents : गोपालगंज के सिसई गांव में फर्जी दस्तावेज बनाकर कीमती जमीन हड़पने के मामले में एक डॉक्टर और उनके पिता पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Gopalganj Forged Documents : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज और कथित वसीयतनामे के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंत चिकित्सक और उनके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में पुराने दस्तावेज के कथित दुरुपयोग और जालसाजी का आरोप लगाया गया है. मामले की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है.

सिसई गांव में जमीन विवाद ने लिया कानूनी रूप

भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में पैतृक जमीन को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है. सिसई निवासी शंभु खरवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की कोशिश की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दंत चिकित्सक और उनके पिता पर लगे जालसाजी के आरोप

शिकायत के अनुसार गांव के मकरूधन प्रसाद उर्फ मकरध्वज साह और उनके पुत्र डॉ. संतोष कुमार, जो पेशे से दंत चिकित्सक हैं, पर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया गया है. आवेदन में दावा किया गया है कि वर्ष 1969 के एक पुराने स्टांप का स्कैन कर कथित रूप से फर्जी बयानामा तैयार किया गया.

कोर्ट नोटिस के बाद सामने आया कथित फर्जीवाड़ा

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने इसी कथित फर्जी दस्तावेज के आधार पर अनुमंडलीय न्यायालय, हथुआ से नोटिस जारी कराया. इसके बाद जब दस्तावेज संख्या 15353 की प्रमाणित प्रति प्राप्त की गई, तो शिकायतकर्ता के अनुसार वह दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज पाया गया. शिकायत में आरोप है कि उस दस्तावेज में कथित रूप से नाम और खाता-खेसरा संबंधी विवरण बदलकर उपयोग किया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोरे थाना पुलिस ने कांड संख्या 354/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है. आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही हो सकेगी. संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने पर मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी.



विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन