गोपालगंज में भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग, भोरे में चला जनजागरण अभियान

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद लोग

Bhojpuri Eighth Schedule Demand : राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए जन-जागरण अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन

Bhojpuri Eighth Schedule Demand : गोपालगंज के भोरे स्थित श्री राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान एवं अखिल भारतीय क्षेत्र विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बद्रीनारायण सिंह ने की.

आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के संगठन सचिव डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल 'प्रभात' ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में स्थान दिलाने के लिए जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक भोजपुरी अध्ययन को मंजूरी देने के बिहार सरकार के निर्णय का स्वागत किया.

कक्षा 6 से 12 तक भोजपुरी पढ़ाने का प्रस्ताव

राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय हिंद साह ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाएगी. इस अवसर पर सरकार को प्रस्ताव भेजकर कक्षा 6 से 12 तक भोजपुरी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जाएगी. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव 'गुंजन' ने भी भोजपुरी भाषा आंदोलन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया.

क्षेत्रीय साहित्यकारों के सम्मान का रखा गया प्रस्ताव

कार्यक्रम में डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल ने भोरे-कटेया क्षेत्र के दिवंगत भोजपुरी साहित्यकारों डॉ. मैनेजर पांडेय, अक्षयवर दीक्षित, जगत नारायण सिंह, बृजभूषण तिवारी, राधा मोहन चौबे और लक्ष्मण पाठक की स्मृति में विद्यालय के द्वार, मंच और सभागार का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा. उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया.

नई कार्यकारिणी के गठन पर भी हुआ निर्णय

कार्यक्रम के दौरान सत्य प्रकाश तिवारी, गीता द्विवेदी, डॉ. नागेंद्र कुशवाहा और ददन तिवारी को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. साथ ही उन्हें क्षेत्रीय प्रखंड समितियों के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. कार्यक्रम में जय हिंद साह, गोरखनाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी श्रीवास्तव, विजय कुमार राम, अभिनव राज, हरिहर कुंवर और अखिलेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : गोपालगंज : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी युवक की हालत, युवक की मौत के बाद जांच शुरू, डॉक्टर पर गंभीर आरोप


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन