गोपालगंज में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी व उमस से लोगों को राहत

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

Gopalganj News: हल्की बारिश और तेज हवा से तापमान में गिरावट, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

बीते कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन मौसम के इस बदलाव ने लोगों को राहत पहुंचाई है. मौसम सुहावना होने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली.

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली है. किसानों का कहना है कि इस बारिश और ठंडी हवा से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है. खेतों में नमी बढ़ने से खेती कार्य में भी सहूलियत मिलेगी.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सिवान जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर तीव्र मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा वर्षा के साथ तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है.

विभाग ने बताया कि हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं संभावना जताई जा रही है कि आने वाले घंटों में मौसम और ठंडा होने से गर्मी से और राहत मिल सकती है.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन