Gopalganj News : बड़ा बढ़ेया में खूनी झड़प, पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल, केस दर्ज

Updated at : 19 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : बड़ा बढ़ेया में खूनी झड़प, पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल, केस दर्ज

Gopalganj News : बरौली थाने के बड़ा बढ़ेया गांव में आपसी रंजिश के दौरान दो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें सात लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. बरौली थाने के बड़ा बढ़ेया गांव में आपसी रंजिश के दौरान दो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है. वहीं, स्थानीय विधायक रामप्रवेश राय ने घायलों से मुलाकात कर इलाज के बारे में जानकारी ली है.

पांच लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त

एक पक्ष का आरोप है कि बड़ा बढ़ेया गांव में अरुण पटेल और उनका बेटा आकाश कुमार अपने मार्केट पर बैठे हुए थे. इसी दौरान मुकेश सिंह, चंदन सिंह, विनीत कुमार उर्फ बुलेट, वीर बहादुर सिंह, उत्कर्ष कुमार सिंह फरसा लेकर पहुंच गये और पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शत्रुघ्न पटेल, मेघनाथ पटेल और आशीष पटेल को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. अरुण पटेल का कान कट गया, जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध लिखित बयान के आधार पर नामजद अभियुक्त बनाया है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी

वहीं, दूसरे पक्ष से मुकेश सिंह, चंदन सिंह का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गयी. मारपीट में मिलन सिंह समेत दो लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल में लाया गया. पीड़ित दूसरे पक्ष से भी थाने में लिखित शिकायत की गयी है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि दोनाें पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट किये जाने और घायल होने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन