गोपालगंज के मांझा में 68 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, जल्द मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
भुमिहीनो को पचा देते हुए
Bhumiheen Parivar: गोपालगंज के मांझा प्रखंड में 68 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा गया. इस पहल से परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिलेगा.
Bhumiheen Parivar: मांझा प्रखंड में 68 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया गया. बरौली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक मंजीत सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन परिवारों के बीच डेड डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला, अंचल पदाधिकारी शम्मा प्रवीण तथा प्रखंड प्रमुख वाजिद अली ने लाभुकों को पर्चा सौंपा.
पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों में खुशी
जमीन का पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों में खुशी का माहौल रहा. लंबे समय से जमीन के अभाव में रहने वाले परिवारों को अब अपना आशियाना बनाने की उम्मीद जगी है. लाभुकों ने जमीन का पर्चा मिलने पर खुशी जताते हुए इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया.

जल्द मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने के बाद जल्द ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ भी दिलाया जायेगा.
सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे लाभुक
विधायक ने कहा कि आवास मिलने के बाद भूमिहीन परिवार अपने घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगे. अधिकारियों ने भी पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के चेहरे पर अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद साफ नजर आयी.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











