Gopalganj News : ट्रक व पिकअप की भीषण टक्कर में चार मजदूर घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : ट्रक व पिकअप की भीषण टक्कर में चार मजदूर घायल

Gopalganj News : जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में पिकअप वाहन पर सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में पिकअप वाहन पर सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. घायलों में रवि कुमार रवींद्र शर्मा, बलीराम कुमार और सतीश कुमार सहित एक अन्य मजदूर शामिल हैं. वे सभी डायट भवन की पेंटिंग के काम के लिए बेतिया जा रहे थे. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस ने हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ हो सकता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

महिला की हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार, चाकू बरामद

गोपालगंज.

जादोपुर थाने की पुलिस ने नवादा गम्हरिया गांव में मंगलवार की शाम हुई महिला की चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपिजों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में नवादा गम्हरिया गांव के रहनेवाले शैलेंद्र कुमार यादव उर्फ चौहान, गुड्डू यादव और रामेश्वर यादव शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक चाकू बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी चल रही है.

मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

सासामुसा.

विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनियां गांव में हुई मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि छापेमारी करके खेम मटिहनियां गांव से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के खेम मटिहनियां के कामेश्वर राम व जितेंद्र राम हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन