ePaper

कटेया में बूथ पर हुई मारपीट में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Nov 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में बूथ पर हुई मारपीट में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मतदान करने जा रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मतदान करने जा रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित अनिकेत पांडेय ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि रामपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 82 पर जदयू के एजेंट मौजूद थे. इस दौरान करीब 2:30 बजे दो लोग गलत तरीके से वोट डालने पहुंचे. इसका विरोध करने पर गांव के ही अनिकेत यादव, अभिनंदन यादव, राकेश यादव व मुन्ना यादव ने उन पर और उनके भाई ऋषि पांडेय पर लात, मुक्का, थप्पड़ व डंडे से हमला कर दिया. हल्ला होने पर लोग जुटे, तब तक आरोपित भाग निकले. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन