अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 10 May 2025 7:30 PM

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसैनपुर टोला के चंवर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना में पुलिस ने स्थानीय चौकीदार दिलीप यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसैनपुर टोला के चंवर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना में पुलिस ने स्थानीय चौकीदार दिलीप यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना की सूचना मिलने के दूसरे दिन यह मामला दर्ज हुआ. चौकीदार ने अपने आवेदन में बताया कि 8 मई की रात करीब 8:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि हुसैनपुर टोला के चंवर में एक महिला का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया कि शव श्यामलाल मंडल के खेत के पास झाड़ी में मिला. मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष, लंबाई लगभग 5 फुट 3 इंच थी. उसने आसमानी रंग का टी-शर्ट और लाल रंग का चेकदार पायजामा पहन रखा था. शव पेट के बल लेटा था, पैर मुड़े हुए थे और चेहरा झाड़ी में छुपा हुआ था. शरीर पर जख्म के निशान थे और चेहरा काफी सूजा हुआ था. इससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जतायी जा रही है. चौकीदार द्वारा मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. उनका मानना है कि अज्ञात महिला की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से झाड़ी में फेंका गया है. पुलिस ने चौकीदार के दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन