जादोपुर में जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित तीन लोग घायल, घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
जादोपुर में जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित तीन लोग घायल, घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि बगहा गांव के निवासी राजेंद्र यादव और उनके पड़ोस के रहने वाले युवक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज किये जाने के दौरान लाठी-डंडे चलाकर एक-दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में राजेंद्र यादव, संजय यादव और सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस संबंध में जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन