गोपालगंज: थावे के स्कूल में फिर चोरी, तीन पंखे ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी हैं दो घटनाएं

Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनावे में  ताला तोड़ तीन पंखे की  चोरी | Prabhat Khabar Network

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनावे में ताला तोड़ तीन पंखे की चोरी

गोपालगंज के थावे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर स्कूल को निशाना बनाया है. सोमवार रात हुई चोरी में कक्षा एक से तीन पंखे चुराए गए. यह इस स्कूल में तीसरी चोरी की घटना है.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कक्षा एक के कमरे का ताला तोड़कर तीन पंखों की चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने कमरे का ताला टूटा देखा, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला.

विद्यालय प्रशासन ने तत्काल मामले की सूचना थावे थाना पुलिस को दी. प्रधानाध्यापक विनोद कुमार भारती ने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है.

29 मार्च को भी हुई थी चोरी

प्रधानाध्यापक के अनुसार, इससे पहले 29 मार्च को अज्ञात चोरों ने विद्यालय से करीब 15 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली थी. इसके बाद 12 जुलाई को भी चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे चोरी कर लिये थे.

अब सोमवार की रात एक बार फिर चोरों ने कक्षा एक के कमरे को निशाना बनाया और ताला तोड़कर तीन पंखे लेकर फरार हो गये. लगातार तीसरी बार विद्यालय में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार भारती ने बताया कि घटना को लेकर थावे थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि विद्यालय की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच-पड़ताल कर रही है. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Manoranjan Upadhyay

लेखक के बारे में

By Manoranjan Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन