जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग घायल

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:30 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. वहीं मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार और उनके पड़ोसी अरविंद कुमार के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम दोबारा जमीन को लेकर कहासुनी के दौरान लाडी व डंडे से मारपीट होने से दोनों पक्षों से दो लाेग घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने नगर थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन