Durga Puja मेला पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा, मनचलों और हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निबटेगी पुलिस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 6:04 PM

विज्ञापन

Durga Puja: दुर्गा पूजा मेला के नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन की तैयारी भी बढ़ती जा रही है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है.

विज्ञापन

Durga Puja, गोपालगंज. दुर्गा पूजा मेला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पुलिस प्रशासन की तैयारी भी बढ़ती जा रही है. जिला मुख्यालय की सभी प्रमुख सड़क और चौक-चौराहों को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है. डायल-112 की टीम शहर में इंट्री वाले सभी प्वाइंट पर तैनात रहेगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है. शुक्रवार की आधी रात में एसपी अवधेश दीक्षित ने नगर थाने में बने डायल-112 के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने कंप्यूटर पर आनेवाली सूचना और संबंधित डायल-112 टीम की ड्यूटी की मॉनीटरिंग व लोकेशन की जांच की.

भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस अलर्ट

एसपी ने नगर थाने क्षेत्र में लगे 140 सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया. नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान को उन्होंने कई निर्देश दिये. पुलिस को 24 घंटे गश्त करने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिये. खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस अलर्ट रहेगी. रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों, बस से आनेवाले परदेसियों और ग्रामीण इलाकों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखने का निर्देश दिया गया.

विशंभरपुर व कुचायकोट थाना का निरीक्षण

रात में ही एसपी ने विशंभरपुर और कुचायकोट थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली. रजिस्टर पंजी की जांच की और रात्रि में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये. कुचायकोट थाने में पहुंचे एसपी ने यहां भी लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये.

बलथरी चेकपोस्ट पर किया औचक निरीक्षण

रात में अचानक से बलथरी चेकपोस्ट पर एसपी पहुंच गये. यहां पुलिस पोस्ट पर की जा रही गाड़ियों की जांच के बारे में जानकारी ली और पुलिस टीम को कई निर्देश दिये. एसपी के चेकपोस्ट पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाये. लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा के बाद भी बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिहार की बेटी आकांक्षा ने अमेरिका में रचा इतिहास, एयरक्राफ्ट की रफ्तार पर कर रही खोज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन