Iran-Israel युद्ध के बीच, क्या सच में रद्द हुई हैं CBSE की परीक्षाएं, जानिए सच 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Mar 2026 4:14 PM

विज्ञापन

CBSE Fake News Alert (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CBSE Fake News Alert: सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि CBSE की परीक्षाएं रद्द हो गई हैं. हालांकि, ये फेक खबर है. CBSE ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी कि ये खबर फेक है. साथ ही लिखा कि आगे की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

CBSE Fake News Alert: सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार फर्जी खबर तेजी से फैल जाती हैं. फर्जी खबरों का शिकार इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्टूडेंट्स बन गए. पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर तेजी से एक नोटिस चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं मिडिल ईस्ट में रद्द कर दी गई हैं. इस खबर ने स्टूडेंट्स और माता-पिता के बीच हलचल सी मचा दी. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या यह सही खबर है. 

फेक नोटिस में क्या लिखा था? 

CBSE के फेक नोटिस में लिखा था कि मिडिल ईस्ट रिजन के स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी सूचना. विश्व स्तर पर तनाव और विवाद की स्थिति को देखते हुए मिडिल ईस्ट रिजन के सभी CBSE स्कूलों के लिए ये नोटिस जारी किया जाता है कि 28 फरवरी 2026 की परीक्षा रद्द की जाती है. साथ ही 7 मार्च 2026 की सोशल साइंस की क्लास 10वीं की परीक्षा भी रद्द की जाती है. इस फेक नोटिस में ये भी कहा गया कि इन विषयों के लिए मार्क्स प्रीबोर्ड, क्लास टेस्ट और अन्य पहलूओं के आधार पर दिया जाएगा. 

CBSE ने किया खंडन, कहा -फेक खबर है 

CBSE ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी कि ये खबर फेक है. साथ ही लिखा कि आगे की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नजर बनाए रखें. CBSE का ये नोटिस यहां देखें. 

2 मार्च की परीक्षा पोस्टपोन हुई है 

इसी के ठीक 2 घंटे बाद CBSE ने अपने ऑफिशियल X पर एक पोस्ट किया. इसमें लिखा था मिडिल ईस्ट रीजन में क्लास 10वीं-12वीं एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी. इस कैप्शन के साथ CBSE ने एक नोटिस भी अटैच किया था. नोटिस में लिखा है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में CBSE संबंधित स्कूलों के लिए जरूरी सूचना. 2 मार्च 2026 की 10वीं -12वीं परीक्षा पोस्टपोन की जाती है. परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी. बोर्ड 3 मार्च 2026 को स्थितियों की जानकारी लेगा और फिर फैसला करेगा. 

CBSE ने कहा फेक खबर से बचें

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह सुचारू रूप से आयोजित की जा रही हैं और आगे भी निर्धारित डेटशीट के अनुसार ही संपन्न होंगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अप्रमाणित या भ्रामक खबर पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी सूचना को ही सही मानें. 

इसके साथ ही बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे स्टूडेंट्स और अभिभावकों को अफवाहों से सावधान करें. यदि किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ा कोई संदेह हो, तो वह सीधे अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त कर सकता है. 

यह भी पढ़ें- ईरान किस सैन्य बल के लिए जाना जाता है? पढ़ें जीके के 100 ऐसे सवाल जवाब 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola