ग्रहण के समय क्यों बढ़ती है चिंता? जानें इससे कैसे बचें

चंद्र ग्रहण
Chandra grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 एक सामान्य खगोलीय घटना है. लेकिन अंधविश्वास और सोशल मीडिया की अफवाहों से लोगों में डर और चिंता बढ़ सकती है. ध्यान, योग और सही जानकारी से इसे शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से डर को कम किया जा सकता है.
Chandra grahan 2026: चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण दिखाई देता है. धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से यह घटना जितनी प्रभावशाली है, उतनी ही मानसिक रूप से भी. विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहण को लेकर फैले भ्रम और मान्यताओं के कारण लोगों में चिंता, डर और मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है.
अंधविश्वास और सामूहिक मनोविज्ञान
कई लोग ग्रहण को अशुभ मानते हैं. पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वासों के कारण, ग्रहण के समय लोग घर से बाहर निकलने या सामान्य कार्य करने में असुरक्षा महसूस कर सकते हैं. यह सामूहिक मानसिकता बच्चों और वयस्कों में डर और चिंता को बढ़ा देती है.
सोशल मीडिया का प्रभाव
आज सोशल मीडिया पर ग्रहण को लेकर अफवाहें और डर फैलाने वाली पोस्ट तेजी से वायरल होती हैं. कई बार वैज्ञानिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे सामान्य लोग अधिक संवेदनशील और चिंतित हो जाते हैं.
बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर मानसिक दबाव
ग्रहण के दौरान सबसे अधिक मानसिक दबाव गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर देखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय खान-पान पर परहेज की सलाह दी जाती है. इससे शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. माताओं को यह चिंता रहती है कि गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान न हो.
ग्रहण के दौरान डर को कम करने के लिए ये उपाय अपनाएं:
- ग्रहण को प्राकृतिक और सामान्य खगोलीय घटना के रूप में स्वीकार करें.
- सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें.
- ध्यान, योग और हल्की प्राणायाम तकनीकों से मानसिक शांति बनाए रखें.
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा और सहज वातावरण दें.
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 का सूतक काल कब से? जानें क्या करें और क्या न करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










