Bihar Weather: दुर्गा पूजा के बाद भी बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 5:01 PM

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के लोगों को फ़िलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी. IMD ने बताया कि आने वाले दिनों दिनों में बिहार में तापमान में गिरावट देखी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश के कारण 17 जिले बाढ़ की चपेट में है. पिछले कुछ दिनों में दर्जनों तटबंधों की टूटने की खबर आ चुकी है. सैकड़ों घर बह गए. कई गाँव टापू में तब्दील हो गए. सर्पदंश से कईयों की जान जा चुकी है. बिहार के लोग इन्द्रदेव से बारिश रोकने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन मौसम विभाग ने उनके लिए अच्छी खबर नहीं दी है. IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि बिहार में बारिश का दौर फ़िलहाल थमने वाला नहीं है. दूसरी ओर बारिश की वजह से प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. नवरात्री के तीसरे दिन मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

बिहार में अगले 10 दिन बारिश के आसार

पटना मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. IMD के मुताबिक राज्य के कई जिलों में 15 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होती रहेगी. इस दौरान व्रतियों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है जिस वजह से बिहार में 15 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहेगा.

कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

IMD के मुताबिक बिहार के जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है उनमें जमुई, मुंगेर, किशनगंज, बांका, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय और मधेपुरा के नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat: पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट पर चलेगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानें डेट और टाइम

Smart Meter में बैलेंस खत्म होने के 72 घंटे बाद तक पाएं बिजली, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन