Smart Meter में बैलेंस खत्म होने के 72 घंटे बाद तक पाएं बिजली, बस करना होगा ये काम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2024 9:24 PM

विज्ञापन

Smart Meter: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संशय और भ्रांति को दूर करने के लिए सरकारी कार्यालय, चौके-चौराहे पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

Smart Meter: स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह के संशय और भ्रांतियां फैली हुई है. सरकार ने लोगों से अफवाह से दूर रहने की अपील की है. नीतीश कुमार खुद उर्जा विभाग की बैठक में शामिल हो रहे हैं और काम की समीक्षा कर रहे हैं. इसी बीच स्मार्ट प्रीपेड मीटर ग्राहकों के लिए बेहद अच्छी खबर है. खबर आई है कि अगर आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस ख़त्म हो जाता है और आप किसी वजह से रिचार्ज नहीं करवा पाते हैं तो घबराने या डरने की जरूरत नहीं है. अगर आपके घर ऐसी स्थिति आती है तो मीटर में लगे पुश बटन को 20 सेकंड तक दबाएं रखें. यह काम करते ही अगले 72 घंटे यानी तीन दिनों तक निर्बाध बिजली मिलती रहेगी. इस दौरान आप कभी भी अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करा सकते हैं.

नहीं कटेगी बिजली

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एक बैठक के बाद यह महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने जिले में बिजली आपूर्ति, स्मार्ट प्रीपेड मीटर और सरकारी दफ्तरों में इन मीटरों को इंस्टाल करने पर भी बैठक में चर्चा की. इसी दौरान डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि फ़िलहाल यह सुविधा शुरू नहीं हुई है लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए बहुत जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि वर्तमान में बैलेंस खत्म होने पर केवल 24 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति बनी रहती है.

अब इतने दिन पहले दी जाएगी बैलेंस की जानकारी

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने यह भी बताया कि सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब कस्टमर को बिजली बिल का भुगतान करने और बैलेंस खत्म होने की सूचना 7 दिन यानी एक सप्ताह पहले दे दी जाएगी. अभी तक यह सूचना केवल 24 घंटे पहले दी जाती थी.

30 नवंबर तक सभी दफ्तरों में स्मार्ट मीटर

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार सभी सरकारी दफ्तरों में 30 नवंबर तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए जाएंगे. जहां मीटर नहीं लगेगा वहां की बिजली काट दी जाएगी. बता दें कि पटना के 1244 सरकारी कार्यालयों में से 783 कार्यालयों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है. बाकी बचे कार्यालयों में 31 अक्टूबर तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए जाएंगे.

कुछ लोग फैला रहे अफवाह

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पुराने मीटर की रीडिंग लेने वाले कुछ कर्मी स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि काम को पूरा करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में ‘विद्युत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. विद्युत संवाद कार्यक्रम के जरिये स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: PM Kisan: कल बिहार के करोड़ों क‍िसानों का इंतजार होगा खत्म, अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे करें चेक

Bihar Weather : दुर्गा पूजा में बारिश नहीं लगने देगा मेला, चक्रवातीय परिसंचरण के कारण इस दिन तक होगी बरसात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन