PM Kisan: कल बिहार के करोड़ों क‍िसानों का इंतजार होगा खत्म, अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे करें चेक

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2024 8:05 PM

विज्ञापन

PM Kisan: बिहार के करोड़ों किसान 5 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त पा लेंगे. आइये जानते आपके अकाउंट में पैसा आने के बाद चेक कैसे करेंगे.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: बिहार के करोड़ों किसान पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 18वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं. कल पीएम मोदी करोड़ों किसानों इंतजार खत्म करने वाले हैं. पीएम मोदी कल यानी 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे. एक कार्यक्रम में पीएम देशभर के 9.4 करोड़ से ज्‍यादा किसानों को डायरेक्‍ट बेन‍िफ‍िट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये भेजेंगे. ऐसे में कल बिहार के भी करोड़ों किसान के खाते में 2000 रुपये आयेंगे.

ऑनलाइन करोड़ों किसान कार्यक्रम में होंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में देश के अलग अलग कोने से करीब ढाई करोड़ किसान इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम शामिल होंगे. पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी होते ही किसानों को जारी कुल राश‍ि करीब 3.45 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी.

कैसे चेक करें खाते का बैलेंस

कल किसानों के बैंक अकाउंट में पैसा आएगा. इसका पता आपको आपके रज‍िस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आने पर लगेगा. आपके फोन पर यह मैसेज आपके बैंक और सरकार की तरफ से भेजा जाता है. किसी भी कारण अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आता है तो आप एटीएम पर जाकर अपना खाता चेक करके यह पता लगा सकते हैं क‍ि अकाउंट में पैसा आया या नहीं. इसके अलावा ट्रांजेक्‍शन की डिटेल देखकर आप यह पता लगा सकते हैं क‍ि पैसा आया या नहीं और नजदीक ब्रांच जाकर भी अपने खाता राशि चेक कर सकते हैं.

बता दें कि 1 फरवरी 2019 को किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी. इसके अंतर्गत साल भर में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. खास बात यह है कि ये राशि किसानों को सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता है. अधिकतर किसान भाइयों का कहना है कि हमारे खाते में सीधा पैसा आ रहा है. यह भी बड़ी बात है, नहीं तो पहले सरकार द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाएं मिडिल मैन के भेंट चढ़ जाया करती थीं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं होने पर सरकार करेगी मदद, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Teacher: बिहार में 65 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, एक सप्ताह का मिला अल्टीमेटम, लिस्ट जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन