Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं होने पर सरकार करेगी मदद, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2024 6:14 PM
Bihar Land Survey: बिहार में भीषण बाढ़ के बीच लैंड सर्वे का काम जारी है. सैकड़ों गांव पानी की चपेट में है. कई लोगों के घर बह गए. बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों के जमीन के कागजात बाढ़ के पानी में बह गए. अब इस मसले पर राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बयान दिया है.
Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त से भूमि सर्वे का काम चल रहा है. इसी बीच राज्य के कई जिलों में भीषण बाढ़ आ गई. इस वजह से सर्वेक्षण के काम में बाधा उत्पन्न हो गई है. बाढ़ से पीड़ित हजारों लोगों के जमीन के कागजात बाढ़ के पानी में नष्ट होने की सूचना आ रही है. लोग इस वजह से परेशान हो रहे हैं. अब इस मुद्दे पर राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने लोगों को राहत देते हुए कहा कि किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है. बिहार सरकार सब व्यवस्था करेगी.
लोगों को बड़ी राहत
बाढ़ से सहमे बिहार के लोगों के लिए दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रभावित जिलों के वैसे भूस्वामी जिनके जमीन के कागजात ख़राब हो गए हैं, उन्हें तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसे सभी भूमि मालिकों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग कागजात उपलब्ध कराएगा. बता दें कि बिहार में बाढ़ प्रभावित 16 जिलों को लेकर विभाग ने यह निर्णय लिया है.
क्या बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री जायसवाल ने कहा कि हमें बाढ़ प्रभावित जिलों से कागजात नष्ट होने की शिकायतें मिल रही थी. बिहार में अचानक दर्जनों बांध टूटने से सैकड़ों गाँव में पानी आया और लोगों के कीमती सामान और जरुरी कागजात नष्ट हो गये हैं. पानी के कारण भूमि मालिकों के जमीन के कागजात भींग कर नष्ट हो गये हैं.
उन्होंने कहा, “मैं बाढ़ प्रभावित सभी 16 जिलों, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण, सहरसा, कटिहार,पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि वे इसको लेकर कोई चिंता नहीं करें. जिनके भी जमीन के कागजात की क्षति हुई है, उन्हें उनके कागजात को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रहेगी.” इस काम को पूरा करने के लिए सभी अंचलाधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: बिहार में 65 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, एक सप्ताह का मिला अल्टीमेटम, लिस्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










