Vande Bharat: पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट पर चलेगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानें डेट और टाइम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 3:51 PM

विज्ञापन

Vande Bharat: भारतीय रेलवे ने बिहारियों के लिए खुशखबरी दी है. दिवाली और छठ के मौके पर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें बिहार के पटना, गया, मुजफ्परपुर और दरभंगा तक चलेंगी.

विज्ञापन

Vande Bharat: दिवाली और छठ के मौकै पर बिहार आने वाली ट्रेनों में भयंकर भीड़ रहती है. जान जोखिम में डालकर लोग अपनों से मिलने आते हैं. यात्रियों को आने वाली परेशानी को कम करने के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) समय-समय पर कदम उठती रहती है. इसी कड़ी में रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के बिहार आने वाले लोगों को खुशखबरी दी है. पर्व के मौके पर रेलवे ने वंदे भारत (Vande Bharat) और अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें दिल्ली से बिहार के चार जिलों में जाएंगी. इससे लोगों को त्योहारों के समय घर पहुँचने में आसानी होगी. जिन चार जिलों में दिल्ली के ट्रेन आएगी उसके नाम हैं- गया, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा. बिहार में रोजगार की कमी के कारण के बड़े शहरों में आने-जाने के लिए त्योहारों के समय बहुत भीड़ होती है. चारों जिलों में आने वाली ट्रेनें खचाखच भरी होती हैं. यहाँ आने वाली ट्रेनों में तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रेनों से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

स्पेशल ट्रेनों के चलने की तारीख तय नहीं

इंडियन रेलवे ने अभी तक वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के चलने की तारीख तय नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. यह बात सर्वविदित है कि दिवाली और छठ महापर्व के समय दिल्ली से बिहार जाने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है, इसलिए रेलवे इन ट्रेनों को चलाने पर विचार कर रहा है.

रूट और टाइमिंग को लेकर क्या अपडेट

लोगों को परेशानी न हो इस लिए रेलवे दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और पटना जाने के लिए हर रूट पर एक वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन चलाएगी. टाइमिंग के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है. दिवाली और छठ में अब एक महीने का वक्त बचा है ऐसे में उम्मीद है कि ये ट्रेनें राजधानी दिल्ली से सुबह या रात को चलेंगी, ताकि लोग अगले दिन अपने घर पहुंच सकें.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather : दुर्गा पूजा में बारिश नहीं लगने देगा मेला, चक्रवातीय परिसंचरण के कारण इस दिन तक होगी बरसात

Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं होने पर सरकार करेगी मदद, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन