NEET पेपर लीक: छात्रों ने कहा- 'पुलिस वालों ने घेर कर हमें पीटा', स्टूडेंट को रोकने के लिए SSP, SDM के साथ पुलिस फोर्स तैनात

Updated:
विज्ञापन

छात्र और प्रदर्शन की तस्वीर

Student Protest In Patna: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. छात्रों का कहना है कि पुलिसवालों ने उन्हें घेर कर पीटा.

विज्ञापन

Student Protest In Patna: 'यह सरकार किसी की बात नहीं सुनती. हम नीट पेपर लीक, टीआरई-4 नोटिफिकेशन और बीपीएससी एईडीओ पेपर लीक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं'. यह बातें प्रदर्शन के दौरान छात्र ने कही. एक अन्य छात्र ने यह भी कहा कि दो पुलिस वाले ने मिलकर घेरकर उनकी पिटाई की. जबकि वे जेपी गोलंबर से आगे क्यों नहीं जा सकते हैं, बस यह पूछ रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों ने और क्या कहा?

अपनी मांग को लेकर एक छात्र ने कहा, जब से बिहार में नई सरकार बनी है शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. पीजी और पीएचडी में जिस तरह से हाई फी किया गया है, उसको तत्काल ही वापस लें. छात्रों ने कहा, उन्होंने कहा आजाद भारत में अभी भी गुलाम की तरह महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर नई सरकार का गठन हो.

शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह भी कहा कि पिछले 21 दिनों से दिल्ली में जंतर-मंतर पर क्या चल रहा है, यह सभी को पता है. सभी यही मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें. एनटीए को खारिज किया जाए. इसके साथ ही जिन भी छात्रों ने सुसाइड किया है, उनके लिए थोड़ी संवेदना जाहिर की जाए. इस तरह से छात्रों ने जमकर प्रदर्शन के बीच भड़ास निकाला.

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात

पटना में छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए एसएसपी, एसडीएम और भारी पुलिस बल तैनात है. छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कई छात्र भी घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र आज राजभवन मार्च के लिए निकले थे. इस दौरान बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

Also Read: NEET पेपर लीक : पटना में राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन