ePaper

मांझा की पंचायतों में जागरूकता के लिए पहुंचा डेमोंस्ट्रेशन वैन

Updated at : 22 Aug 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मांझा की पंचायतों में जागरूकता के लिए पहुंचा डेमोंस्ट्रेशन वैन

मांझा. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

मांझा. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया. शुक्रवार को मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन मांझा प्रखंड के कोइनी, भैसही सहित कई पंचायतों में पहुंची और मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस दौरान वैन प्रखंड के सभी मतदान भवनों, निर्वाचक क्लबों, चौक-चौराहों, हाट-बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर जाकर इवीएम और वीवीपैट के उपयोग का प्रदर्शन करती रही. मतदाताओं को समझाया गया कि वोट डालते समय मशीन पर उनकी पसंद की पार्टी या प्रत्याशी का नाम और प्रतीक चुनने के बाद वीवीपैट में पर्ची दिखाई देगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है. कार्यक्रम के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों ने लोगों को मशीन चलाकर दिखाया और मतदान प्रक्रिया से संबंधित सवालों के जवाब दिये. इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सहयोगी, तकनीकी सहायक सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन