ePaper

भोपतपुरा कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Updated at : 25 May 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
भोपतपुरा कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

भोरे. थाने के भोपतपुरा गांव में गत पांच मई को अनुसूचित जाति के तीन बच्चों के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के विरोध में भाकपा माले ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाल कर विरोध जताया.

विज्ञापन

भोरे. थाने के भोपतपुरा गांव में गत पांच मई को अनुसूचित जाति के तीन बच्चों के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के विरोध में भाकपा माले ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाल कर विरोध जताया. मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर वायरलेस मोड़ होते हुए चारमुहानी पर पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. मार्च में सुभाष पटेल, जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र चौहान, राघव सिंह, अर्जुन सिंह आदि कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. वक्ताओं ने नीतीश सरकार को चेताया कि यदि घटना में शामिल लोगाें की अविलंब गिरफ्तारी नहीं की गयी तथा पीड़ित परिवारों पर किये गये फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिये गये, तो एक बड़ी जन प्रतिरोध सभा आयोजित की जायेगी और थाने का घेराव भी किया जायेगा. मालूम हो कि पांच मई की सुबह भोपतपुरा के तीन दलित बच्चे शौच के लिए गांव के उत्तर दिशा में गये थे. इसी दौरान चंदन राय नामक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए बच्चों की पिटाई कर दी. सबसे छोटे बच्चे को घसीटते हुए वह अपने घर तक ले गया. घटना से आक्रोशित पार्टी नेताओं ने यह प्रतिरोध मार्च आयोजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

SHARWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन